होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली जिला पंचायत को मिला नया CEO, संजय प्रिय संभालेंगे जिम्मेदारी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, August 21, 2026 11:38 AM

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जगदीश कुमार गोमे का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर संजय प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 21 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार संजय प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली का नया CEO बनाया गया है। संजय प्रिय इससे पहले नगर पालिक निगम ग्वालियर में आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। वहीं सिंगरौली के वर्तमान CEO जगदीश कुमार गोमे को स्थानांतरित कर जिला पंचायत सागर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन के इस तबादला आदेश के बाद सिंगरौली जिला पंचायत की प्रशासनिक कमान अब संजय प्रिय के हाथों में होगी। उनके सामने जिले में पंचायत स्तर की योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी रहेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment