सिंगरौली। जिले के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नन्दविहार नगवा के छात्र अवनीश नाई ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 497 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।
जिले के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नन्दविहार नगवा के छात्र अवनीश नाई ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अवनीश की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताई जा रही है। स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
