होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली के भविष्य की तस्वीर गढ़ने निकले कमिश्नर, विकास के अहम स्थलों का किया दौरा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 30, 2026 5:09 AM

सिंगरौली। जिले के समग्र और सुनियोजित विकास को लेकर रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने कलेक्टर गौरव बैनल के साथ शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जिन्हें आगामी अधोसंरचना विकास योजनाओं में शामिल किया जाना है।

कमिश्नर ने शहर की प्रमुख सड़कों, प्रस्तावित बाईपास मार्गों और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में घोषित विकास परियोजनाओं के संभावित स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की स्पष्ट और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर तय समय-सीमा में प्रस्तुत की जाए। निरीक्षण के दौरान मोरवा वार्ड क्रमांक-10 स्थित एनसीएल जयंत कोल माइंस के विस्थापन क्षेत्रों का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों से विस्थापित परिवारों से जुड़ी व्यवस्थाओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री तेजस्विनी शुक्ला, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment