सिंगरौली। सरई वन परिक्षेत्र के गन्नई बीट स्थित महरैल जंगल में बिजली की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब गांव तक रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। मजबूरन ग्रामीणों ने महिला को खाट पर लिटाकर करीब दो किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
देखे वीडियो-
सरई वन परिक्षेत्र के महरैल जंगल में एक महिला के बिजली की चपेट में आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां सामने आ गईं। गांव तक पहुंचने का रास्ता बंद होने से एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने घायल महिला को खाट पर लिटाकर करीब दो किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया, तब जाकर उसे अस्पताल भेजा जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा रास्ता बंद किए जाने के बाद से पिछले तीन महीनों से वे लगातार प्रशासन से मार्ग बहाल कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा अब आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। घटना ने प्रशासन की आपदा और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रास्ता नहीं खोला गया तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने तत्काल मार्ग बहाल करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
