होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में 2 युवको को बंधक बनाकर मारपीट और जबरन वसूली का आरोप।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, April 24, 2026 10:19 AM

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में सामने आए एक गंभीर आपराधिक मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित विवेक गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके भाई को दो दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, मोबाइल से जबरन पैसे ट्रांसफर कराए गए और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित विवेक गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके भाई को करीब दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल के जरिए 3.21 लाख रुपए जबरन ट्रांसफर कराए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट और बंधक बनाने की पूरी घटना कैद बताई जा रही है। बावजूद इसके पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(b), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने बाजार में उनके खिलाफ झूठी अफवाह फैलाई कि वह 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गए हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद ‘बंसल सेल्स’ में पार्टनरशिप के दौरान मुनाफे के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ था। 14 मार्च को विकास बंसल, मनोज बंसल और उनके साथियों ने कथित रूप से हमला कर इस घटना को अंजाम दिया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment