होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, प्रशासन में हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 6, 2026 1:15 PM

सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र के गनियारी न्यू पीजी कॉलेज की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम के सामने शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कार्रवाई का विरोध करते हुए एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया।

जिले के कोतवाली स्थित गनियारी न्यू पीजी कॉलेज की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम प्रशासन की टीम को शनिवार शाम विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान हिमांशु नामक एक युवक पास के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, नगर निगम प्रशासन राजस्व अमले और भारी पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान युवक ने विरोध स्वरूप हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। तहसीलदार सविता यादव सहित नगर निगम, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। अधिकारियों द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है। घटना के चलते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। समाचार लिखे जाने तक युवक टावर पर ही मौजूद था और प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास कर रहा था।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment