होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेंगी सेवाएं

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 8, 2026 12:53 PM

सिंगरौली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा सिंगरौली में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है। केंद्र शुरू होने से जिलेवासियों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं अब अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी।

जिलेवासियों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए अब बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सिंगरौली में आधुनिक सुविधाओं से लैस आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू कर दिया है। नवीन केंद्र माजनखुर्द, वैढ़न में नवानगर मुख्य मार्ग पर टोयोटा एजेंसी के सामने स्थित है। यहां सप्ताह के सातों दिन आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। केंद्र पर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं मिल सकें। केंद्र पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार पहले से समय निर्धारित कर निर्धारित समय पर केंद्र पहुंच सकते हैं। इससे प्रतीक्षा समय कम होगा और आधार संबंधी कार्य व्यवस्थित एवं सुगमता से पूरे किए जा सकेंगे। नवीन केंद्र शुरू होने से जिलेवासियों के समय और श्रम की बचत होने की उम्मीद है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment