सिंगरौली। बैढ़न स्थित Bank of Maharashtra में हुई सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार के नालंदा से गिरफ्तार चंदन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) को न्यायालय ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। दोनों पर डकैती की साजिश और लूट के माल को ठिकाने लगाने का आरोप है।
जाने क्या था पूरा मामला
17 अप्रैल 2026 को बैढ़न स्थित Bank of Maharashtra शाखा में पांच हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया था। करीब 15–20 मिनट तक चली इस वारदात में बदमाश लाखों रुपये और सोना लूटकर फरार हो गए थे। घटना के दौरान फायरिंग और मारपीट से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
जिले में हुई सनसनीखेज Bank of Maharashtra डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले से चंदन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर डकैती की साजिश रचने और लूट के माल को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। न्यायालय ने दोनों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गिरोह के मुख्य सदस्य फंटूस ने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और अन्य सामग्री उड़ीसा के कुचिंदा स्थित उप जेल में बंद पीयूष जायसवाल तक पहुंचवाई थी। इस जानकारी के आधार पर सिंगरौली पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उप जेल कुचिंदा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पीयूष जायसवाल के पास से 25,896 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए गए। वहीं, गिरोह के निरुद्ध सरगना सुबोध से जुड़े सुरागों के चलते बिहार के बेऊर जेल, पटना में भी छापेमारी की गई। यहां से पुलिस को जांच से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश, लूट के माल की बरामदगी और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि लगभग 15 करोड़ो की हुई सोने की लूट को पुलिस पूरा बरामद करने मे नाकाम रही है।
