नवजीवन विहार सेक्टर-1 में शिव मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज; एक आरोपी पर हो चुकी है जिला बदर की कार्रवाई
सिंगरौली। दीपावली की खुशियों के बीच सिंगरौली के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पटाखे फोड़ने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर लाठी-डंडों और टांगी से हमला कर दो युवकों को किया घायल। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ (BNS) की धारा 296(a), 115(2), 351(3), 118(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज व जांच शुरू ।
पटाखे फोड़ने के दौरान शुरू हुआ विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजीवन विहार सेक्टर-1 निवासी अभय भारती (18), पिता बृजेश भारती ने शिकायत दर्ज कराई है कि 8 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई राकेश वर्मा और दोस्तों अमित स्वीपर एवं अशोक वर्मा के साथ शिव मंदिर के पास पटाखे फोड़ रहा थे।
इसी दौरान ढोटी निवासी सुजीत वर्मा उर्फ छोटू, राजवीर वर्मा, अनूप वर्मा, अभिषेक वर्मा और चंदन वर्मा के भाई वहां पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते गाली-गलौज हिंसक का रूप ले लिया।
लाठी-डंडों से हमला, कर के दो युवको को किया घायल
फरियादी के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से व धार दार हथियार (टांगी) से हमला कर दिया। हमले में अभय भारती के सिर में गंभीर चोट आई । वहीं बीच-बचाव करने पहुंचा उसका भाई राकेश वर्मा के साथ भी मारपीट द्वरान आई चोट
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
शिकायत के आधार पर विन्ध्यनगर थाना पुलिस ने सुजीत वर्मा उर्फ छोटू, राजवीर वर्मा, अनूप वर्मा, अभिषेक वर्मा और चंदन वर्मा के भाई के खिलाफ FIR दर्ज कर मामला की जांच मे जुटी पुलिस ।
प्रकरण की विवेचना कर रहे हैं प्रधान आरक्षक विजय खरे । पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है ।
पूरे मामले की जांच कर रही विन्ध्यनगर पुलिस घटना के वास्तविक कारण और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका का खुलासा जांच के बाद
