होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते दो वाहन जप्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 26, 2026 5:34 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जप्त किया है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में मंगलवार सुबह सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया द्वारा आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर महिंद्रा कंपनी की एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को पुलिस चौकी बंधौरा में खड़ा कराया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में अभिवहन पास में निर्धारित मात्रा से अधिक रेत परिवहन करते पाए जाने पर डंपर क्रमांक एमपी 66 एच 1438 को भी जप्त किया गया। उक्त वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी सासन में रखा गया है। खनिज विभाग के अनुसार दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment