होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में निगम की बड़ी कार्रवाई: बस स्टैंड और सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 23, 2026 5:06 AM

सिंगरौली। नगर पालिक निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन एवं उपायुक्त आरपी बैस के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सब्जी मंडी और बस स्टैंड रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

नगर पालिक निगम ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए आज बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन और उपायुक्त आरपी बैस के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बैढ़न स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें लगाकर बैठे करीब 50 से अधिक व्यापारियों को हटाया गया। निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर न केवल अतिक्रमण हटाया बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों का सामान भी जब्त किया। उपायुक्त आरपी बैस ने बताया कि इससे पहले भी व्यापारियों को चिन्हित स्थानों पर दुकान लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण जारी था। इसी के चलते यह सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में फिर से सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ जुर्माना सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment