होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, अब तक 39 हजार क्विंटल से अधिक गेहूँ की खरीद

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 1, 2026 5:50 AM

सिंगरौली। रीवा संभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन (नान) पी.के. परामूर्ति द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न गेहूँ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नवानगर, वैढ़न एवं देवगवा केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

रीवा संभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन (नान) पी.के. परामूर्ति ने शनिवार को सिंगरौली जिले के गेहूँ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवानगर, वैढ़न और देवगवा केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आरएम ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे पानी, छाया, बारदाना और ऑनलाइन प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और किसानों को केंद्रों पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में उपार्जन की स्थिति की जानकारी देते हुए सहकारिता विभाग के उपयुक्त पी.के. मिश्रा ने बताया कि जिले के 48 में से 40 केंद्रों पर गेहूँ खरीदी शुरू हो चुकी है। इस वर्ष जिले के लिए 22,000 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 39,331 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 11,278 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 4,269 किसानों ने स्लॉट बुकिंग की है और 1,871 किसान अपनी उपज का विक्रय कर चुके हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment