होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में विकास को नई रफ्तार: 8.41 करोड़ से माजन मोड़–इंद्रा चौक मार्ग का होगा निर्माण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 3, 2026 4:43 AM

सिंगरौली। शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगर पालिक निगम सिंगरौली ने एक अहम कदम उठाया है। माजन मोड़ से इंद्रा चौक तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन राजमाता चून कुमारी स्टेडियम के सामने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

शहर के विकास को गति देने के लिए नगर निगम सिंगरौली ने माजन मोड़ से इंद्रा चौक तक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। करीब 8.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का भूमिपूजन राजमाता चून कुमारी स्टेडियम के सामने किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्र, विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। यह सड़क शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल है, जिसके निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि सरकार सिंगरौली के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने गुणवत्ता और समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर दिया। कलेक्टर गौरव बैनल ने निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किए जाएं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment