सिंगरौली। जिले के यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान, मध्यरात्रि में निगाही मोड, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर अलग-अलग टीमों ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की सघन चेकिंग की।
यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान, मध्यरात्रि में निगाही मोड, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर अलग-अलग टीमों ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की सघन चेकिंग की। इस अभियान के तहत, लगभग 57 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान, 7 ट्रक चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के दोषी पाया गया। इनके वाहनों को जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, इन चालकों का लाइसेंस भी निलंबित करने का प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा। यातायात पुलिस ने सभी चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से सड़क सुरक्षा में सुधार हो रहा है और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है।
