होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली महोत्सव की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 3, 2026 5:05 AM

सिंगरौली। जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और महोत्सव के स्वरूप व गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के स्वरूप, उद्देश्य और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है, साथ ही औद्योगिक विकास को भी प्रदर्शित करना है। महोत्सव में लोक संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाएगा। कलाकारों का चयन प्री-सेलेक्शन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। वहीं, उद्योगों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए क्विज और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment