होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर पार्सल से लाखों के रेडीमेड गारमेंट्स चोरी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 20, 2026 10:12 AM

सिंगरौली। जिले के सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल यान से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के रेडीमेड गारमेंट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कपड़ा व्यापारियों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है।

सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस के पार्सल यान से लाखों रुपये के रेडीमेड गारमेंट्स गायब मिलने का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह रही कि पार्सल यान का ताला और सील पूरी तरह सुरक्षित थे, लेकिन अंदर रखी बोरियां कटी हुई मिलीं। जानकारी के मुताबिक जयंत गोल मार्केट, बैढ़न और माड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने हावड़ा से रेडीमेड कपड़ों का पार्सल मंगवाया था। ट्रेन बुधवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। पार्सल की देखरेख कर रहे कर्मचारी शंभू पासवान ने जब यान खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। करीब 30 बोरियों में से छह बोरियां कटी-फटी मिलीं, जबकि दो बोरियों से पूरा सामान गायब था। व्यापारियों का दावा है कि चोरी हुए रेडीमेड गारमेंट्स की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। घटना के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि जब ताला और सील सुरक्षित थे, तो आखिर चोरी कैसे हुई? मामले ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment