होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

‘स्कूल चलें हम’ अभियान में कलेक्टर ने छात्रों से किया संवाद, कहा- लक्ष्य तय करें और तकनीक का करें सही उपयोग

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 30, 2026 9:33 AM

सिंगरौली। प्रवेश उत्सव ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, नियमित अध्ययन करने और जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में निरंतर प्रयास से हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

प्रवेश उत्सव ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा जीवन की सबसे मजबूत नींव है और यदि विद्यार्थी शुरू से ही विषयों की मजबूत समझ विकसित करें तो उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता आसानी से प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से उनके करियर लक्ष्य, पसंदीदा विषयों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी तनाव के नियमित पढ़ाई करने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी। कलेक्टर ने बताया कि विद्यालय परिसर में सीएसआर मद से नीट और आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ इच्छुक विद्यार्थी ले सकते हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीक के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एआई कठिन विषयों को समझने, नई जानकारी प्राप्त करने और जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने की प्रेरणा भी दी। कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को नियमित करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कौशल विकास की जानकारी उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में समृद्ध लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश दिए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment