नमक्कल। तमिलनाडु के नमक्कल जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा तिरुचेंगोडे तालुक के कोन्नैयार गांव में उस समय हुआ, जब बहनें स्कूल से घर लौट रही थीं। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।
तमिलनाडु के नमक्कल जिले के कोन्नैयार गांव में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चार सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब 19 वर्षीय सुबिथा अपनी तीन छोटी बहनों को स्कूल से दोपहिया वाहन पर घर लेकर लौट रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक की स्कूल वैन से टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय निवेथा, 13 वर्षीय धनुश्री और 12 वर्षीय अभिनया की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुबिथा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चारों बहनों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
