गाजियाबाद। प्रताप नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब DAV स्कूल के चार बच्चों को लेकर जा रही एक निजी वैन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे नीचे जा गिरी। हादसे में वैन सवार चारों बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
देखे वीडियो-
प्रताप नगर इलाके में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही एक निजी वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। वैन में सवार DAV स्कूल के चार बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। बताया गया कि वैन चालक लखन अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वैन सड़क किनारे नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित वैन से बाहर निकाला। चारों बच्चों की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जांच में पता चला कि वैन स्कूल प्रशासन की आधिकारिक गाड़ी नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने मिलकर स्कूल आने-जाने के लिए निजी वैन किराए पर ले रखी थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
