होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

स्कूलों के बाहर पुलिस की सख्ती, संदिग्ध युवकों की जांच से मचा हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 18, 2026 6:36 AM

सिंगरौली। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न और कन्या विद्यालय बैढ़न के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में छुट्टी के समय वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस टीम ने विद्यालय परिसर के आसपास खड़े बाइक सवारों और संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर उनकी पहचान और मौजूदगी का सत्यापन किया।

छात्राओं और विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर सिंगरौली पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न एवं कन्या विद्यालय बैढ़न के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में छुट्टी के समय वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों के आसपास खड़े लोगों और बाइक सवार युवकों की सघन जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से अनावश्यक रूप से विद्यालयों के बाहर खड़े युवकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी से पूछताछ कर उनकी उपस्थिति का सत्यापन किया। जिन अभिभावकों और परिजनों की पहचान सत्यापित हुई, उन्हें बच्चों के साथ जाने दिया गया, जबकि बिना उचित कारण मौजूद युवकों को सख्त चेतावनी देकर वहां से हटाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के आसपास बेवजह घूमना, बाइक से चक्कर लगाना, छात्राओं का पीछा करना या किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment