होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

संभल में भीषण सड़क हादसा: इनोवा-बाइक की टक्कर में 11 घायल, चार की हालत गंभीर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 21, 2026 12:27 PM

संभल। जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो मासूम बच्चों और दो महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए।

जनपद के चंदौसी क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां इनोवा कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गहरी खंदी में पलट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी भिजवाया। डॉक्टरों ने चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि इनोवा में सात लोग सवार थे, जो चंदौसी से बिलारी जा रहे थे। वहीं बाइक पर एक दंपति और उनके दो बच्चे सवार थे, जो बिलारी से चंदौसी आ रहे थे। आमने-सामने की टक्कर के बाद यह बड़ा हादसा हुआ।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment