नेशनल डेस्क। टीवी शो दीया और बाती हम से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने पति रोहित राज गोयल के साथ शादी की 12वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
टीवी शो दीया और बाती हम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने पति रोहित राज गोयल के साथ शादी की 12वीं सालगिरह खास अंदाज में सेलिब्रेट की। दीपिका ने सोशल मीडिया पर पति के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “दुनिया की सारी खुशियों से बढ़कर पत्नी के सामने चुप रहने की खुशी है”, साथ ही पति के लिए धैर्य और शांति की कामना भी की। गौरतलब है कि दीपिका और रोहित की मुलाकात शो दीया और बाती हम के दौरान हुई थी, जहां रोहित डायरेक्टर थे और दीपिका ने ‘संध्या बींदणी’ का लोकप्रिय किरदार निभाया था। दोनों ने 2 मई 2014 को शादी की थी और 2017 में बेटे का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों मंगल लक्ष्मी में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने देवदास के गाने डोला रे डोला पर ब्लाइंडफोल्ड डांस कर फैंस का ध्यान खींचा। दीपिका एक्टिंग के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य ओडिसी भी सीख रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी से फैंस से जुड़ी रहती हैं।
