होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

संपत्ति विवाद बना खून का रिश्ता, बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, July 19, 2026 5:56 AM

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में संपत्ति विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम मोहल्ले में शनिवार शाम बेटे ने कथित तौर पर अपने 68 वर्षीय पिता रामप्रताप की फावड़े से वार कर हत्या कर दी।

जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने कथित रूप से अपने पिता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, देवीपुरा प्रथम मोहल्ले में शनिवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पुष्पेंद्र और उसके पिता रामप्रताप (68) के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान पुष्पेंद्र ने कथित रूप से अपने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment