होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

संपत्तिकर वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लक्ष्य पूरा न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, July 26, 2026 12:19 PM

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में संपत्तिकर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस ने अधिकारियों और कर्मचारियों को वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बकायादारों को जारी नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए और बड़े बकायादारों से प्राथमिकता के आधार पर वसूली की जाए।

नगर पालिक निगम सिंगरौली में संपत्तिकर राजस्व वसूली को गति देने के लिए डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस ने राजस्व शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वार्ड प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने बकाया कर की वसूली में तेजी लाने, शत-प्रतिशत नोटिस तामील कराने और बड़े बकायादारों से प्राथमिकता के आधार पर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं के लिए राजस्व संग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वसूली अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वार्डवार वसूली लक्ष्य भी तय किए गए। औद्योगिक, व्यावसायिक एवं मार्केट क्षेत्रों में पुरानी मांग की 100 प्रतिशत तथा वर्तमान मांग की 70 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी मांग की 100 प्रतिशत और वर्तमान मांग की 40 प्रतिशत, जबकि अन्य क्षेत्रों में पुरानी मांग की 100 प्रतिशत एवं वर्तमान मांग की 50 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी कमिश्नर ने वार्ड प्रभारियों को घर-घर संपर्क कर करदाताओं को समय पर संपत्तिकर जमा करने के लिए प्रेरित करने तथा नियमित वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment