होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सनसनीखेज डबल मर्डर: बेटी ने मां और भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 23, 2026 11:19 AM

मुरादाबाद। जिले के कांठ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपनी मां और भाई की हत्या कर दी। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जिले के कांठ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवती ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपनी मां और भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय आरोपी युवती अनीता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद के चलते उसने पहले अपने 21 वर्षीय भाई अर्जुन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी मां को भी पीट-पीटकर मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment