नेशनल डेस्क। अरुणाचल प्रदेश की उभरती हुई MMA फाइटर सोनम जोम्बा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित मैट्रिक्स फाइट नाइट 18 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्ट्रॉवेट चैंपियनशिप बेल्ट सफलतापूर्वक बचा लिया।
अरुणाचल प्रदेश की MMA फाइटर सोनम जोम्बा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित मैट्रिक्स फाइट नाइट 18 (MFN-18) में उन्होंने अपना स्ट्रॉवेट चैंपियनशिप बेल्ट सफलतापूर्वक डिफेंड किया। मेन इवेंट में उनका मुकाबला ब्राजील की अनुभवी फाइटर मारिस्टेला अल्वेस से हुआ। मुकाबला काफी रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा, जिसे जोम्बा के करियर के कठिन मुकाबलों में गिना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने बेहतरीन तकनीक और संयम का परिचय देते हुए जीत अपने नाम की और खिताब बरकरार रखा। इस जीत के साथ सोनम जोम्बा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे भारतीय MMA के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
