होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सूर्या हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्य आरोपी असद के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 2, 2026 10:37 AM

गाजियाबाद। जिले मे 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसके घर पर अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं देने या अतिक्रमण नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के घर पर बड़ी कार्रवाई की है। खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार स्थित असद के घर पर प्रशासन ने अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा करते हुए अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में कब्जाधारकों को 15 दिन के भीतर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष अपना पक्ष रखने को कहा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। तहसील प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। इस दौरान इलाके में लाउडस्पीकर और ढोल के माध्यम से घोषणा कर लोगों को बताया गया कि संबंधित भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। यह कार्रवाई असद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।

पिता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार- पुलिस ने हत्या के मामले में असद के पिता नवाब, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सारिक मेवाती सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 28 मई को असद और सूर्या चौहान के बीच मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद असद ने अपने पिता और साथियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सूर्या को सबक सिखाने की साजिश रची गई।
गली में घेरकर किया था हमला- पुलिस के अनुसार, 28 मई की दोपहर नवनीत विहार की गली नंबर-4 में आरोपियों ने सूर्या को घेर लिया। इस दौरान फरहान ने असद को चाकू दिया और नवाब ने उसे हमला करने के लिए उकसाया। आरोप है कि असद ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया, जिसके बाद सभी आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सूर्या को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment