नेशनल डेस्क। आज के समय में यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा यात्रियों के लिए बड़ी चिंता बन गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखा और दिलचस्प ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने ट्रॉली बैग को चोरी से बचाने के लिए अलग ही तरीका अपना रहे हैं।
सफर के दौरान सबसे बड़ी टेंशन—“कहीं बैग गुम न हो जाए”। लेकिन अब यात्रियों ने इस चिंता का भी एक मजेदार और हटके समाधान खोज लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ट्रॉली बैग की सुरक्षा का ऐसा अनोखा जुगाड़ सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी। वीडियो में कुछ यात्री अपने सूटकेस पर अपनी ही बड़ी-बड़ी और अजीब एक्सप्रेशन वाली तस्वीरें लगाए नजर आते हैं। ये तस्वीरें इतनी अलग और आकर्षक हैं कि भीड़ में भी उनका बैग तुरंत पहचान में आ जाता है। यही नहीं, ऐसे बैग को कोई उठाने से पहले भी हिचकिचाए—यही इस जुगाड़ की असली ताकत है। यह वीडियो X पर सामने आया, जिसके बाद यह ट्रेंड तेजी से फैलने लगा। लोग अब छोटे टैग या रिबन की जगह कस्टम कवर और यूनिक डिजाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि उनका सामान सबसे अलग दिखे। सोशल मीडिया यूजर्स इसे “फनी लेकिन फुलप्रूफ आइडिया” बता रहे हैं। कुछ ने इसे वीआईपी लेवल की सिक्योरिटी कहा, तो कुछ ने मजाक में लिखा—“इतना अजीब बैग कोई चुराएगा ही नहीं।”
