होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर व्यापारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, September 11, 2026 3:31 AM

गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र में दुकान से घर लौट रहे 45 वर्षीय व्यापारी विनोद कुमार साहनी पर चार मोटरसाइकिलों से आए 10 लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नामजद 10 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।

परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सड़िया गांव निवासी 45 वर्षीय व्यापारी विनोद कुमार साहनी पर बुधवार रात घर लौटते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नामजद 10 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक विनोद शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौटते समय लल्लन यादव की दुकान के पास चार मोटरसाइकिलों से पहुंचे 10 लोगों ने उनकी बाइक रोककर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और बाद में लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पहले जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे व्यापारी की मौत के बाद हत्या की धारा में बदल दिया गया। प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ गोलू और सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी बढ़ गया है। लखनऊ के केजीएमयू पोस्टमार्टम गृह में निषाद पार्टी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने विरोध प्रदर्शन किया। संजय निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया और परसपुर थानाध्यक्ष, शाहपुर चौकी प्रभारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment