होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, मंडप में खुला राज; दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 15, 2026 10:51 AM

हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब दुल्हन ने भरे मंडप में शादी करने से इनकार कर दिया। युवती का आरोप था कि सोशल मीडिया पर जिस युवक से उसका प्रेम संबंध था, उसकी जगह किसी दूसरे लड़के को दूल्हा बनाकर लाया गया।

जिले के शाहाबाद कस्बे में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दुल्हन ने भरे मंडप में शादी से इनकार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि जिस युवक से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, उसकी जगह किसी दूसरे लड़के को दूल्हा बनाकर लाया गया। मामला शाहाबाद थाना क्षेत्र का है। अधिवक्ता प्रिया बाजपेयी की शादी 13 मई को तय थी और 12 मई को बारात पहुंची थी। शादी की रस्मों के दौरान प्रिया ने दूल्हे देवेंद्र सिंह परमार को देखकर शादी से इनकार कर दिया। प्रिया का आरोप है कि जिस युवक से उसकी सोशल मीडिया पर बातचीत हुई थी, उसने अपना नाम राहुल बताया था और खुद को भोपाल में तैनात सेना का जवान बताया था। युवती का कहना है कि मंडप में मौजूद युवक की शक्ल और पहचान उससे बिल्कुल अलग थी, जिससे उसे धोखे का शक हुआ। दुल्हन के विरोध के बाद शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों की पिटाई कर दी, जिसमें दूल्हा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ने आशंका जताई है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धोखाधड़ी या मानव तस्करी जैसी वारदातों को अंजाम देता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment