प्रयागराज। दारागंज इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति अपनी ही पत्नी को सोशल मीडिया पर पहचान नहीं सका और उससे दूसरी शादी करने तक की बात कर बैठा। मामला उस समय खुला जब दोनों की मुलाकात नागवासुकि मंदिर के पास तय हुई।
दारागंज इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति अपनी ही पत्नी को सोशल मीडिया पर पहचान नहीं सका और उससे शादी का प्रस्ताव तक दे दिया। मामला तब उजागर हुआ जब दोनों की मुलाकात नागवासुकि मंदिर के पास तय हुई। जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब 9 साल पहले प्रतापगढ़ निवासी युवक से हुई थी, लेकिन ससुराल में कथित प्रताड़ना के चलते वह पिछले 4 सालों से मायके में रह रही थी। महिला की एक 5 साल की बेटी भी है। महिला ने कुछ समय पहले Instagram पर नई आईडी बनाई थी। इसी दौरान उसका पति उससे जुड़ गया, लेकिन उसे पहचान नहीं सका। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उसे किसी अन्य महिला समझकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। बताया जा रहा है कि युवक लगातार मिलने का दबाव बना रहा था। आखिरकार नागवासुकि मंदिर के पास मिलने का समय तय हुआ। तय समय पर जब दोनों आमने-सामने आए, तो पति पत्नी को पहचानते ही भड़क गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने मौके पर हंगामा करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और रिश्तों में भरोसे की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
