भदोही। जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित गंदे धंधे का मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने के बहाने लाई गई एक विधवा महिला पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
जिले में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी का झांसा देकर लाई गई एक विधवा महिला ने स्पा संचालक पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता, जो आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है, ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी मुलाकात सुजीत कुमार यादव से हुई थी। आरोपी ने खुद को रजपुरा स्थित स्पा सेंटर का मालिक बताते हुए नौकरी का भरोसा दिया और उसे भदोही ले आया। महिला का आरोप है कि पिछले एक महीने से वह स्पा सेंटर में काम कर रही थी, इसी दौरान आरोपी उस पर अन्य लड़कियों की तरह देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
