होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सरई-माड़ा में खाद-बीज दुकानों की जांच, गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे गए सैंपल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 25, 2026 2:58 PM

सिंगरौली। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर कृषि विभाग ने जिले में निजी खाद-बीज दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सरई एवं माड़ा क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच कर खाद एवं बीज के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए।

खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सरई और माड़ा क्षेत्र में निजी खाद-बीज दुकानों का सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध स्टॉक, अभिलेखों और कृषि आदानों की गुणवत्ता की जांच की तथा खाद एवं बीज के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को केवल प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराए जाएं। यदि जांच में किसी विक्रेता के खाद या बीज के नमूने अमानक पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप संचालक कृषि मनोज सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिदिन खाद-बीज विक्रेताओं का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को मिलावटी या अमानक खाद-बीज का विक्रय नहीं करने और किसानों को गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment