होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सुहागरात से पहले लापता हुआ दूल्हा, अगले दिन पेड़ पर लटका मिला शव

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 17, 2026 10:31 AM

कानपुर। जिले  में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सुहागरात से पहले लापता हुआ दूल्हा अगले दिन पेड़ पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के अगले ही दिन दूल्हे का शव पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस दुल्हन की हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी, उसका सुहाग उजड़ गया। मामला गुरैयनपुर गांव का है। यहां रहने वाला 21 वर्षीय कमलेम निषाद गुजरात के सूरत में नौकरी करता था। 14 मई को उसकी बारात हमीरपुर जिले के हरेठा गांव गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद 15 मई की शाम दुल्हन की विदाई हुई और नवविवाहित जोड़ा घर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, घर में सब कुछ सामान्य था। रात करीब 9 बजे कमलेम अचानक बिना किसी को बताए घर से निकल गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगली सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर एक पेड़ पर कमलेम का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment