होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

टायर फटने से घर में घुसा ट्रक, मां-बेटे समेत तीन की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 16, 2026 8:40 AM

मिर्जापुर। जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से सोनभद्र जा रहा ट्रक अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। हादसे में राजाराम (47), उनकी मां सुखिया देवी (70) और चांदतारा देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुहानी (12) और सुनील शर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव चौराहे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वाराणसी से सोनभद्र जा रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि हादसे में राजाराम (47), उनकी मां सुखिया देवी (70) और चांदतारा देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुहानी (12) और सुनील शर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ ग्रामीण शव हटाए जाने से नाराज हो गए और पुलिस वाहन पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने हालात पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवा दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment