होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

तीज की रात पति ने पत्नी को पिलाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 16, 2026 8:07 AM

कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बरजी में हरतालिका तीज की रात पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है।

रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बरजी में हरतालिका तीज की रात पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ज्योति साहू के मुताबिक, पति उमेश साहू के एक रिश्तेदार महिला से कथित संबंध को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। तीज की रात महिला ने पति को उक्त महिला के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने गुस्से में उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। जहर के सेवन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे रीठी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद रीठी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। DSP रत्नेश मिश्रा के अनुसार, महिला के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment