होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 17, 2026 6:22 AM

बरेली। सोमवती अमावस्या के मेले से लौट रहे चाचा-भतीजे की साइकिल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सेंथल-जादोपुर मार्ग पर ब्रह्मदेव स्थल के पास हुआ।

जिले के सेंथल-जादोपुर मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर ब्रह्मदेव स्थल के मेले से लौट रहे सुरेंद्र पाल (18) और उनके रिश्ते के भतीजे भानु प्रताप (13) की साइकिल को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दोनों और बाइक चालक पुष्पेंद्र (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भानु प्रताप और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र पाल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment