शिवपुरी। जिले में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सूखे कुएं में जा गिरी। वाहन में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जिले में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सूखे कुएं में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हुए, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना अशोकनगर-शिवपुरी सीमा के पास बदरवास क्षेत्र स्थित अखाई घाट की है, जहां शाम करीब 7 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सचिन बाथम, वंदना आदिवासी और केशव यादव अशोकनगर से काम खत्म कर शिवपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे बने सूखे कुएं में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद वाहन में सवार सचिन ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रस्सियों के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को कुएं से बाहर निकालकर बदरवास अस्पताल पहुंचाया गया।
