होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 30, 2026 11:08 AM

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान शुभग लाल सिंह गौड़ (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें बचने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को ₹50,000 की सहायता राशि दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ और जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment