होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तेज रफ्तार पत्थर लदे ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 21, 2026 7:38 AM

कासगंज। जिले मे एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों मार्ग स्थित बीएल गार्डन के पास पत्थरों से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा भिड़ा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों मार्ग स्थित बीएल गार्डन के पास हुआ, जहां पत्थरों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार अशोक (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके सगे भाई राजाराम (50) और चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान राजाराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक सचिन का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उसके दोनों पैर टूट गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment