होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, April 19, 2026 11:33 AM

कन्नौज। जिले में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ रोड पर ग्राम नगला पसा के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा के तीन टुकड़े हो गए और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। हादसे में अमित प्रताप सिंह (27) निवासी बिलंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते थे और परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने घर आए थे। घटना में विशाल (22), सुनीता देवी (53), अली हैदर (ई-रिक्शा चालक) और कन्हैया पाल घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया है। कन्हैया पाल की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment