तेरहवीं का बचा भोजन बना मौत की वजह, गौशाला में 10 गायों की मौत
मथुरा। जिले के भैसा गांव स्थित गौशाला में तेरहवीं कार्यक्रम का बचा हुआ भोजन गायों को खिलाना भारी पड़ गया। खाना खाने के बाद 30 गायों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से 10 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
मथुरा के भैसा गांव स्थित एक गौशाला में तेरहवीं कार्यक्रम का बचा हुआ भोजन खिलाए जाने से 10 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 गायों की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान की तेरहवीं के बाद बचा हुआ खाना 22 मई को गौशाला में गायों को खिलाया गया था। खाना खाने के बाद करीब 30 गायें अचानक बीमार पड़ गईं। पशु चिकित्सकों ने जांच में गायों के एसिडोसिस की चपेट में आने की पुष्टि की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन शुक्ला ने बताया कि उपचार के दौरान 10 गायों की मौत हो गई, जबकि 20 गायों को समय रहते बचा लिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए 10 पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर तैनात की गई। घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है और नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com