बाराबंकी। बड्डूपुर थाने के अंदर दो सिपाहियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना करीब तीन महीने पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों सिपाही एक-दूसरे को गिराकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
देखे वीडियो-
बड्डूपुर थाने के अंदर दो सिपाहियों के बीच विवाद के बाद मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना करीब तीन महीने पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों सिपाही एक-दूसरे को गिराकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के आपस में भिड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को थाने से हटा दिया है।
