होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 1, 2026 8:54 AM

नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर पर स्कूल परिसर में बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर पर बच्चों के सामने कथित रूप से अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद डरी-सहमी छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो उन्होंने हेडमास्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और कथित घटना का वीडियो भी बनाया। सूचना मिलते ही डायल-112 और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने भी अलग से जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment