कौशांबी। जिले में LPG गैस से भरे टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद हुए भीषण विस्फोट का CCTV फुटेज सामने आया है। 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे हुए इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
जिले में LPG गैस से भरे टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद हुए भीषण विस्फोट का CCTV फुटेज सामने आया है। 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। 24 सेकंड के वायरल CCTV वीडियो में दो टैंकर टोल प्लाजा की ओर आते दिखाई देते हैं। इसी दौरान एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराता है और फिर सीधे टोल बूथ में जा घुसता है। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही क्षणों में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में घना धुआं और आग की ऊंची लपटें फैल गईं, जिन्हें करीब दो किलोमीटर दूर से भी देखा गया। हादसे में टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे (40) और टोल कर्मचारी आलोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे दो अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आग पर काबू पाने के लिए जिले की सभी फायर ब्रिगेड इकाइयों और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। घटना के बाद यातायात प्रभावित होने पर कुछ समय तक वाहनों को बिना टोल शुल्क के निकाला गया।
