सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वैढ़न एवं मोरवा वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 11 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 72 लीटर हाथभट्ठी शराब और 40 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वैढ़न और मोरवा वृत्त क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 11 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 72 लीटर हाथभट्ठी शराब और 40 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। विभाग के अनुसार जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपये है। कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल चार प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं, सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से ट्रेन के जरिए मदिरा परिवहन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को, मुख्य आरक्षक बहादुर सिंह सहित आबकारी अमले की भूमिका रही। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।
