भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिंपलगांव के पास भाऊ ढाबा के समीप बोलेरो और आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास भाऊ ढाबा के समीप सुबह करीब चार बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो की आइशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों को साकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
