होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

ट्रक चालक से मारपीट व तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 18, 2026 6:16 AM

सिंगरौली। जियावन थाना पुलिस ने ट्रक चालक और सवारियों के साथ मारपीट तथा ट्रक के कांच तोड़ने के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी गणेश बहेलिया उर्फ रामराज (50) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ग्राम आमो स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रक रोककर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की थी।

जियावन थाना पुलिस ने ट्रक चालक एवं सवारियों के साथ मारपीट कर ट्रक के कांच तोड़ने के मामले में फरार आरोपी गणेश बहेलिया उर्फ रामराज (50), निवासी ग्राम आमो, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ग्राम आमो स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रक रोककर चालक व यात्रियों के साथ विवाद करते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पुलिस अधीक्षक षियाज के. एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जिला जेल पचोर भेज दिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment