बांदा। जिले में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडीनयुक्त सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। बिसंडा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 250 पेटियों में रखी 30 हजार बोतलें बरामद कीं। बरामद सिरप की मात्रा करीब 3,000 लीटर और अनुमानित कीमत 6.45 लाख रुपये बताई गई है।
एसटीएफ और बिसंडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडीनयुक्त सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक ट्रक से 250 पेटियों में रखी 30 हजार बोतलें बरामद कीं। इनमें करीब 3,000 लीटर सिरप था, जिसकी कीमत लगभग 6.45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई में ट्रक चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेन्द्र, परवीन उर्फ लकी, रोहित और हापुड़ निवासी डीसीएम चालक शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार सवार तीन आरोपी आगे चलकर ट्रक को रास्ता बता रहे थे। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
