उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रामनगर से उधमपुर जा रही यात्रियों से भरी बस कानोटे गांव के पास गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी और कानोटे गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार गूंज उठी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।आ
